Header Ads

जिले की कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी ने की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश


कवर्धा, 07 अक्टूबर 2026। जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने जिला कार्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिले के संवेदनशील गांवों, कस्बों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों पर नजर रखते हुए समय रहते कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों की नियमित निगरानी करने, संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी स्थिति में शांति एवं सौहार्द का वातावरण कायम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। बैठक में कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों से क्षेत्रवार जानकारी भी ली गई।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

शेयर करें:

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.