कवर्धा में किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 23 मांगों को लेकर सरकार को आर-पार की चेतावनी
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। ‘बलराम किसान न्याय यात्रा’ के तहत बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतरे। प्रदर्शन में करीब 1200 ट्रैक्टर और 8000 किसानों के शामिल होने का दावा किया गया।
किसानों ने खेती-किसानी से जुड़े 23 प्रमुख मुद्दों को लेकर सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सड़क पर लकीर खींचकर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष का स्पष्ट संदेश दिया। किसानों का कहना है कि लंबे समय से कृषि क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दे लंबित हैं, जिनका समाधान जरूरी है।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। किसानों ने जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने की बात भी कही है।
किसानों के इस बड़े प्रदर्शन से जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल बढ़ गई है। अब किसानों की 23 मांगों पर सरकार की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Post a Comment