Header Ads

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी का सीएम आवास पर सम्मान, 51 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा


रायपुर। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी संजू देवी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुलाकात की। सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संजू देवी का सम्मान किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ी की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि संजू देवी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा, “आपने नाम रोशन कर दिया।” मुख्यमंत्री ने संजू देवी को प्रोत्साहित करते हुए 51 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।

सीएम आवास पर हुए इस सम्मान समारोह में संजू देवी ने अपनी खेल यात्रा और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के अनुभव भी साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और प्रतिभावान खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

संजू देवी की इस उपलब्धि से उनके परिवार और खेल जगत में भी खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनी हैं।

शेयर करें:

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.